वाहन के धक्के से छात्रा की मौत

रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर पोलपोल गांव के समीप की घटना
सतबरवा. पोलपोल गांव के समीप रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर सड़क पार कर रही एक छात्रा को पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया. घायल छात्रा को गंभीर हालत में एमएमसीएच भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. छात्रा साक्षी पांडेय (23 वर्ष) पोलपोल चकबरेवा गांव के संजय पांडेय की पुत्री थी. वह मेदिनीनगर कॉलेज जाने के लिए निकली थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक साक्षी मेदिनीनगर कॉलेज जाने के लिए पोलपोल से टेंपो पर सवार हुई थी. कुछ देर बाद उसके घर से फोन आया कि रास्ते में कही झिंगी का पत्ता मिले, तो लेते आना. इसके बाद छात्रा टेंपो से उतर कर झिंगी का पत्ता तोड़ने के लिए सड़क पार कर रही थी. उसी क्रम में मेदिनीनगर की ओर से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला. कुछ दूर आगे जाने के बाद सड़क किनारे वाहन खड़ा कर फरार हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
अमानत नदी में डूबे युवक का मिला शव
मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमानत नदी में सोमवार को नहाने के क्रम में डूबे सिंगरा गांव के 45 वर्षीय अजीत कुमार राम का शव रात में अमानत ब्रिज के पास मिला. इसकी सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया. सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार सोमवार की सुबह अमानत नदी में नहाने के क्रम में अजीत कुमार डूब गया था. दिनभर शव को खोजने का प्रयास किया गया. रात में अमानत नदी ब्रिज के पास से शव बरामद हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




