देर रात हुआ अप व डाउन लाइन पर मालगाड़ी का परिचालन शुरू, चार वैगन हटने के बाद ही पूरी तरह शुरू हो पायेगी आवाजाही।
दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी | Prabhat Khabar Network
धनबाद रेल मंडल के सबौना गांव के पास मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे। देर रात अप व डाउन लाइन पर परिचालन शुरू, राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
मेदिनीनगर. धनबाद रेल मंडल की अंतिम सीमा क्षेत्र के सबौना गांव के हरिजन टोला ठीका के समीप मंगलवार को 11 वैगन पटरी से उतर गये थे. घटना मंगलवार सुबह 10:45 की बताई जाती है. मालगाड़ी खलारी से सोननगर की ओर रिवर्सल लाइन से जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गये थे. इनमें दो वैगन डाउन लाइन पर गिर गये थे. इससे मुगलसराय से धनबाद रेल मंडल की ओर जाने वाला रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया था.
अभी तक 11 बैगन में से 7 वैगन ही हटा
अभी तक 11 बैगन में से 7 वैगन ही हटाया जा चुका है. बाकी चार बैगन को हटाने की प्रक्रिया चल रही है. देर रात में अप व डाउन लाइन में मालगाड़ी का परिचालन शुरू हो गया है. ट्रैक को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. हालांकि रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भी दो से तीन ट्रेन कैंसिल होने की संभावना है. क्योंकि पूरी तरह लाइन क्लियर होने में चार से पांच घंटे का समय लग सकता है.
हादसे की जांच के लिए टीम गठित
हादसे की जांच के लिए गठित संयुक्त समिति घटनास्थल की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगायेगी. दुर्घटना में मालगाड़ी का पूरा रैक दो हिस्सों में बंट गया. इंजन की ओर वाले हिस्से के चार कोयला लदे वैगन व गार्ड वैन की ओर के सात वैगन पटरी से उतरे हैं.
ये भी पढ़ें: मालगाड़ी के बेपटरी होते ही थम गईं ट्रेनें! 7 घंटे रेल सेवा ठप, 56 मालगाड़ियां प्रभावित; यात्री स्टेशन पर फंसे
हादसे में रिवर्सल लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे में रिवर्सल लाइन की पटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह,चोपन व दीनदयाल से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और रेल क्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. हालांकि इसमें किसी प्रकार का जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. जिससे रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया था. राहत व बचाव कार्य के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गयी है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. तकनीकी विशेषज्ञों व इंजीनियरिंग विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है. हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है. रेलवे प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने व ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










