जमीन-घर के बंटवारे में भाई की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में जमीन और घर के बंटवारे को लेकर हुए हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हुसैनाबाद,पलामू: थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

जमीन और घर के बंटवारे को लेकर हुई थी झड़प

एसडीपीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पिपरडीह टोला में घर और जमीन के बंटवारे को लेकर नौ जुलाई को दो सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस घटना में अशोक पासवान की मौत हो गई थी.

मामले को लेकर मृतक के बेटे आयुष कुमार पासवान ने हुसैनाबाद थाना में अपने चाचा संतोष पासवान, चाची रीता देवी, चचेरे भाई सुमित पासवान, सोनू पासवान, सौरभ पासवान समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के बाद से सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार थे.

तकनीकी शाखा की मदद से हुई गिरफ्तारी

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. तकनीकी शाखा की मदद से पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया गया.

छापेमारी में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, दंगवार पिकेट प्रभारी वीरेंद्र कुमार मेहता, हुसैनाबाद थाना के एसआइ छत्रधारी सिंह, संतोष कुमार दास सहित कई पुलिस जवान शामिल थे.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola