मेदिनीनगर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर निकाली गयी शोभा यात्रा
शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
मेदिनीनगर के शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान जारी है।
मेदिनीनगर. शहर थाना रोड स्थित गीता भवन के पीछे शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है. सोमवार को बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कलश स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ. मंगलवार को शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न धार्मिक विधान संपन्न कराए गए। दोपहर बाद बाजे-गाजे के साथ नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गयी. आयोजन समिति और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग को शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कराया.
भगवान शिव के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण भक्तिमय
इस दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. मुख्य यजमान डब्लू सिंह राठौर और लला सिंह राठौर समेत अन्य श्रद्धालु पूजा-अनुष्ठान और नगर भ्रमण शोभायात्रा में शामिल हुए. आचार्य पंडित कृष्णा पांडेय, अंकित ओझा, आदित्य तिवारी, पंडित उमा पांडेय, गुडू मिश्रा और सत्यनारायण चौबे समेत अन्य लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान में सक्रिय भूमिका निभायी. आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति होगी. इसी दिन भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जायेगा. मौके पर वार्ड पार्षद रौशन कुमार नाग, संदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन बाद ऑक्सीजन मिलने की थी उम्मीद लेकिन पांच वर्षों के बाद भी बंद हैं प्लांट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










