एसडीओ के निर्देश पर चार जेसीबी जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 9:02 PM
भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने रैली की शक्ल में चुनावी सभा में पहुंचे थे. शहर के कचहरी चौक के पास से प्रशासन ने चार जेसीबी जब्त किया.
मेदिनीनगर. झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में पलामू में 13 नवंबर को मतदान होना है. सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा शहर के हाउसिंग कॉलोनी मैदान में हुई.भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने रैली की शक्ल में चुनावी सभा में पहुंचे थे. शहर के कचहरी चौक के पास से प्रशासन ने चार जेसीबी जब्त किया. आरोप है कि जेसीबी पर बैनर लगा हुआ था. जिस पर यूपी के सीएम आदित्य नाथ का तस्वीर व स्लोगन लिखा हुआ था. बताया जाता है कि जेसीबी पर सवार होकर कई युवा हाउसिंग कालोनी में आयोजित सभा में शामिल होने जा रहे थे. इसकी जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ सुलोचना मीणा ने कचहरी चौक के पास जेसीबी को जब्त करने का आदेश दिया. पुलिस ने रैली में जा रहे चार जेसीबी को जब्त कर शहर थाना ले आयी. एसडीओ सुलोचना मीणा ने बताया कि रैली में इस तरह से बैनर लगाकर ले जाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. इस मामले में प्रशासन नियम के अनुरूप कार्रवाई करेगी. आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए जो कोषांग गठित है, उसके नोडल पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










