पटाखा फटने से चार बच्चे घायल

Updated at : 24 Apr 2024 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
पटाखा फटने से चार बच्चे घायल

पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा टांड़ टोला के मुस्लिम मोहल्ला में पटाखा फटने से चार नाबालिग बच्चे घायल हो गये हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि पाटन पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा टांड़ टोला के मुस्लिम मोहल्ला में पटाखा फटने से चार नाबालिग बच्चे घायल हो गये हैं. घायलों में शमशेर खलीफा के पुत्र दिलबहार अंसारी ,अजमेर मियां के पुत्र असीर अंसारी , गुलामे मुस्तफा के पुत्र साजिद रजा व रेयाज अंसारी के पुत्र अली हजरत के नाम शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया.सूचना पाकर पाटन थाना के प्रभारी थाना प्रभारी शैलभ कुमार,पुअनि शिवनाथ प्रसाद,ब्रजभूषण प्रसाद घटना स्थल पहुंचे व घटना पूरी जानकारी ली.परिजनों ने बताया कि बताया कि घर में शादी है.जिसे लेकर सारी तैयारियां चल रही थी.इसी तैयारी को लेकर पैसे के लिए पाटन बैंक गये थे. इस बीच बच्चों ने पटाखा में आग लगा दिया और झुलस गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola