रामनवमी पर शांति व्यवस्था को लेकर शहर में फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर शांति व्यवस्था को लेकर शहर में फ्लैग मार्च

रामनवमी पर शांति व्यवस्था को लेकर शहर में फ्लैग मार्च

विज्ञापन

हरिहरगंज. रामनवमी पूजा एवं जुलूस को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को प्रशासन सक्रिय दिखा. छतरपुर एसडीओ प्रशिक्षु आइएएस हिमांशु लाल व एसडीपीओ अवध कुमार यादव के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल रहे. इस दौरान थाना परिसर से निकलकर मेन रोड, अररूआ खुर्द, महाराजगंज, बंजारी और आरसी लाल चौक सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया गया. मौके पर अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि रामनवमी पूजा शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द के साथ मनायें. प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola