पर्व हमें परंपराओं से जोड़े रखता है : एसपी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मना सरहुल
विज्ञापन
मेदिनीनगर.
पुलिस लाइन में गुरुवार को सरहुल मनाया गया. मौके पर एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि सरहुल प्रकृति से जुड़ा पर्व है. पुलिस लाइन में इस पर्व को मनाने की परंपरा शुरू की गयी है. अब प्रत्येक वर्ष यह पर्व मनाने की जरूरत है. इसकी पहल जिन लोगों ने की है, वे सराहनीय हैं. इस कार्यक्रम की जानकारी मिली, तो काफी खुशी हुई. उन्होंने कहा कि मिट्टी से जुड़कर ही अपनी संस्कृति की पहचान बचायी जा सकती है. पर्व हमें परंपराओं से जोड़े रखता है. उन्होंने ईद और सरहुल की शुभकामना दी. मौके पर नागपुरी नृत्य, गीत प्रस्तुत किये गये. आदिवासी युवक-युवती मांदर की थाप पर झूमते नजर आये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










