पलामू: खाद खरीदने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर, कालाबाजारी पर विभाग की पैनी नजर
दुकानों की जांच करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
पलामू के छतरपुर में खाद की कालाबाजारी और अधिक दाम वसूलने की शिकायतों पर कृषि विभाग ने दुकानों में छापेमारी की। किसानों को रसीद लेने की सलाह दी गई है।
पलामू: पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड में खाद की कालाबाजारी व निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतों को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार के गुरुवार को विभिन्न खाद दुकानों में छापेमारी. छापेमारी के दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, किसानों को दिये गये खाद की मात्रा तथा निर्धारित दर से संबंधित दस्तावेजों की जांच की.
प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी या किसानों से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ जांच की गयी. किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद खरीदते समय दुकानदार से रसीद अवश्य लें और निर्धारित दर से अधिक राशि लिये जाने पर इसकी सूचना संबंधित कृषि पदाधिकारी को दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









