हुसैनाबाद में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, इंजन में नीचे दबने से मौके पर गयी जान

Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

हुसैनाबाद के नोनिया बीघा में खेत से सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय हादसा हो गया. ट्रैक्टर पलटने से चालक राजेश चौहान की मौके पर मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

पलामू से नौशाद अहमद की रिपोर्ट

पलामू: पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बेनी कला पंचायत अंतर्गत नोनिया बीघा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसा उस समय हुआ, जब चालक खेत में मिट्टी का काम करने के बाद ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर खेत में पलट गया और चालक इंजन के नीचे दब गया.

मृतक की पहचान नोनिया बीघा गांव निवासी राजेश चौहान (42 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. ग्रामीणों के अनुसार राजेश अपने चचेरे भाई के ट्रैक्टर को चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था.

ट्रैक्टर के नीचे दबने से गयी जान

बताया गया कि मिट्टी का काम पूरा करने के बाद राजेश ट्रैक्टर को खेत से निकालकर पास की सड़क पर चढ़ाने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजेश चौहान की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि राजेश की कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था. उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को इस मुश्किल समय में आर्थिक मदद मिल सके.


विज्ञापन
वैभव विक्रम

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola