वीकेंड में घूमने का है प्लान! सिर्फ 5,000 रुपये में घूमें जमशेदपुर के आसपास ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI GENERATED)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के आसपास ₹5000 के बजट में परिवार के साथ यादगार वीकेंड मनाने के लिए 5 शानदार डेस्टिनेशन जानें. चांडिल डैम से लेकर रांची तक, जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

जमशेदपुर: स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के संगम पर बसा और दलमा की पहाड़ियों से घिरा जमशेदपुर न सिर्फ अपने उद्योग के लिए, बल्कि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है. यदि आप कम बजट में अपने परिवार के साथ एक शानदार और यादगार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो मात्र 5000 हजार के बजट में आप जमशेदपुर के आस-पास इन 5 बेहतरीन जगहों की सैर कर सकते हैं.

विज्ञापन

5000 हजार में फैमिली ट्रिप पैकेज

इस बजट में आप अपनी बाइक, कार या सार्वजनिक परिवहन (टैक्सी/बस) का उपयोग करके इन जगहों का आनंद उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इन 5 प्रमुख जगहों की खासियत और बजट का पूरा विवरण:

1. चांडिल डैम और दलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी (दूरी: 35-40 किमी)


दलमा वाइल्डलाइफ
दलमा वाइल्डलाइफ

दलमा की वादियों में स्थित भगवान शिव का प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है. यहां वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में बच्चों को हाथी, हिरण और विभिन्न पक्षियों को दिखाने का मौका मिलता है.

 चांडिल डैम
चांडिल डैम

साथ ही, इसके पास ही चांडिल डैम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बोटिंग के लिए प्रसिद्ध है, जहां आप जायदा शिव मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं. यहां आने-जाने का खर्च और बोटिंग-खाने-पीने का खर्च मिलाकर 1000 से 1500 में पूरा दिन आसानी से काट सकते है.

2. घाटशिला और बुरूडीह झील (दूरी: 40-45 किमी)

सुवर्णरेखा नदी के तट पर बसा घाटशिला एक शांत शहर और प्रसिद्ध बांग्ला लेखक विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय की कर्मभूमि है. यहां की बुरूडीह झील पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरी एक बेहद खूबसूरत कृत्रिम झील है.


बुरूडीह झील ( AI GENERATED)
बुरूडीह झील ( AI GENERATED)

परिवार के साथ बोटिंग, फुलडुंगरी पहाड़ी, धारागिरी झरना और गालूडीह स्थित वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन का यह एक परफेक्ट कॉम्बो है. कम दूरी होने के कारण यहां ट्रांसपोर्ट का खर्च भी कम होता है. लोकल साइटसीइंग, बोटिंग और परिवार के साथ लंच/स्नैक्स का खर्च लगभग 1200 से 1500 रुपये के भीतर आयेगा.

3. अयोध्या पहाड़, पुरुलिया (दूरी: लगभग 100 किमी)

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित अयोध्या पहाड़ प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां की घुमावदार सड़कें, ऊंचे पहाड़, मरुगुमा डैम, और अपर-लोअर डैम का नजारा परिवार को बहुत पसंद आयेगा.


अयोध्या डैम (AI GENERATED)
अयोध्या डैम (AI GENERATED)

सर्दियों या मानसून में इसकी हरियाली और शांति सैलानियों का मन मोह लेती है. जमशेदपुर से दूरी ज्यादा होने से कैब या अपने वाहन से जाने पर ईंधन का खर्च करीब 1000-1200 तक हो सकता है. लोकल खान-पान और घूमने-फिरने का खर्च मिलाकर यह ट्रिप कुल 2000 रुपये के अंदर पूरा होगा.

4. मैथन डैम (दूरी: लगभग 130-140 किमी)

बराकर नदी पर बना मैथन डैम एक विशाल और बेहद खूबसूरत वाटर रिजवॉर्यर है. झारखंड और बंगाल की सीमा पर स्थित होने के यहां का सांस्कृतिक माहौल अनूठा है.


मैथन डैम (AI GENERATED)
मैथन डैम (AI GENERATED)

परिवार के साथ बोटिंग, प्रसिद्ध ‘डियर पार्क’ और जमीन के अंदर बने भूमिगत पावर स्टेशन की सैर बच्चों के लिए एक बेहद अनोखा अनुभव होता है. लॉन्ग ड्राइव और एंट्री टिकट, बोटिंग तथा भोजन का खर्च जोड़कर इस जगह पर घूमने का कुल खर्च 2500 से 3000 रुपये के बजट में आसानी से मैनेज हो जाता है.

5. रांची (दूरी: लगभग 120 किमी)

झारखंड की राजधानी रांची और उसके आस-पास परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बहुत कुछ है. यहां आप दशम फॉल, हुंडू फॉल और जोन्हा फॉल की खूबसूरती देख सकते हैं.

जोन्हा फॉल (AI GENERATED)
जोन्हा फॉल (AI GENERATED)

इसके अलावा रॉक गार्डन, कांके डैम, ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर और टैगोर हिल बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहद आनंददायक स्थल हैं. अगर आप सुबह जल्दी निकलकर एक दिन में घूमकर वापस आना चाहते हैं, तो आने-जाने का खर्च और खान-पान मिलाकर यह ट्रिप आपको 3000 से 4000 रुपये के बजट में आयेगा.

बजट को मैनेज करने के कुछ खास टिप्स

अगर आपके पास अपनी बाइक या कार है, तो यह बजट और भी किफायती हो सकता है, इससे ट्रैवेलिंग के लिए बस, ट्रैन या कैब का खर्च बचेगा. साथ ही, आप महंगे रेस्टोरेंट की बजाय स्थानीय ढाबों या पिकनिक के दौरान घर से बना या पैक्ड खाना साथ रखने से आपका बजट काफी कंट्रोल रहेगा. चांडिल, घाटशिला, अयोध्या पहाड़ या मैथन डैम को आप वन-डे ट्रिप के रूप में प्लान करें, जिससे आपको होटल या ठहरने पर पैसे खर्च नहीं करना पड़ेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola