गढ़वा: 30 टन मक्का बेचकर व्यापारी से ठगी, चालक समेत चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

रंका में 30 टन मक्का बेचकर व्यापारी से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश. पुलिस ने चालक समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, मक्का बरामद.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

रंका से नंद कुमार की रिपोर्ट

रंका: ट्रक पर लदे 30 टन मक्का को बेचकर व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी चालक पंकज पासवान, गढ़वा के चिनिया रोड निवासी आदित्य द्विवेदी, रंका बर मोहल्ला निवासी प्रकाश चंद्र कमलापुरी और रंका छात्रावास रोड निवासी व्यापारी संतोष कुमार शामिल हैं.

4.80 लाख में मक्का बेचकर ट्रक को पलटने का आरोप

एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बीते छह अगस्त को पलामू जिले के रेहला निवासी व्यापारी प्रकाश शुक्ला का 30 टन मक्का ट्रक संख्या एनएल 01 एबी 8599 पर लादकर रायपुर भेजा गया था. रास्ते में चालक पंकज पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंका में यह मक्का व्यापारी संतोष कुमार को 4 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद घटना को दुर्घटना दिखाने के लिए चालक ने खुथवा मोड़ के पास जानबूझकर ट्रक पलट दिया और फरार हो गया.

दो बिचौलियों ने भी निभाई भूमिका

व्यापारी की शिकायत पर रंका थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि आदित्य द्विवेदी और प्रकाश चंद्र कमलापुरी ने सौदा कराने में बिचौलिये की भूमिका निभायी थी. संतोष कुमार ने 3 लाख 10 हजार रुपये का भुगतान किया था, जिसमें 2 लाख 80 हजार रुपये चालक को दिये गये, जबकि दोनों बिचौलियों ने 15-15 हजार रुपये अपने पास रखे. शेष राशि बाद में देने की बात तय हुई थी.

इसे भी पढ़ें: क्या झारखंड में छात्रों का आंदोलन पड़ने लगा धीमा? संख्या कम होने से फुटपाथ दुकानदारों की घटने लगी कमाई

बकाये का पैसा लेने वक्त हुई गिरफ्तारी

12 अगस्त को चालक और आदित्य बकाया राशि लेने रंका पहुंचे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर प्रकाश चंद्र कमलापूरी और संतोष कुमार को भी पकड़ा गया. पुलिस ने संतोष कुमार के घर से 30 टन मक्का बरामद कर लिया. साथ ही ट्रक, एक बुलेट बाइक और मोबाइल भी जब्त किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि चालक पंकज पासवान पहले भी बैंक लूट, चोरी और डकैती जैसे मामलों में जेल जा चुका है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका, आदिवासी जमीन मामले में एसएलपी खारिज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola