गढ़वा समाहरणालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजन: लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराधियों पर डिजिटल निगरानी के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

अपराध गोष्ठी का बैठक करते पुलिस अधीक्षक | Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में बुधवार को एसपी आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई. बैठक में जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों के साथ विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन तथा स्वतंत्रता दिवस-2026 की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गयी. एसपी ने 15 अगस्त को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

चिनिया और नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया

विशेष रूप से चिनिया और नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया. उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और थाना अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश दिया. बैठक में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने, सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय बनाकर पशु तस्करी रोकने तथा पेट्रोलिंग पार्टियों की क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल मॉनिटरिंग करने का निर्णय लिया गया. एसपी ने एससी-एसटी, पॉक्सो, एनडीपीएस और नक्सल मामलों के अनुसंधान में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर

साथ ही ई-साक्ष्य और नफीस पोर्टल पर समय पर प्रविष्टि करने के निर्देश दिये. उन्होंने नशाखोरी, बाल विवाह, डायन-बिसाही और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. साथ ही पासपोर्ट सत्यापन, वारंट निष्पादन और साइबर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola