गढ़वा: मिड-डे मील में सब्जी मांगने पर रसोइया ने 5वीं के छात्र को छोलनी से मारा, घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल छात्र को इलाज के लिए ले जाते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के स्कूल में मिड-डे मील के दौरान सब्जी मांगने पर रसोइया ने 5वीं के छात्र पर छोलनी से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


भवनाथपुर से विजय सिंह की रिपोर्ट

गढ़वा: भवनाथपुर प्रखंड के एनपीएस बसेरिया लेवा विद्यालय में गुरुवार को मिड-डे मील के दौरान हुई एक दुखद घटना में पांचवी कक्षा का छात्र अनुज कुमार सिंह घायल हो गया. आरोप है कि दोबारा सब्जी मांगने पर रसोइया सुनिता देवी ने उत्तेजित होकर रसोई में रखी छोलनी से छात्र पर प्रहार कर दिया, जिससे उसके माथे के पास चोट लगी और खून बहने लगा.

रसोइया के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग

घटना के बाद विद्यालय में मौजूद शिक्षकों ने तत्काल छात्र को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और रसोइया के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की.

जूठी थाली लेकर रसोई घर में आ गया था छात्र: रसोइया

छात्र अनुज कुमार सिंह का कहना है कि भोजन के बाद अतिरिक्त सब्जी मांगने पर रसोइया ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए हमला कर दिया. वहीं रसोइया सुनिता देवी ने आरोप लगाया कि छात्र जूठी थाली लेकर रसोई घर में आ गया था, जिससे विवाद हुआ. हालांकि, स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दोनों परिवारों के बच्चों के बीच पूर्व से जारी आपसी विवाद का असर विद्यालय में इस रूप में सामने आया.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा: 30 टन मक्का बेचकर व्यापारी से ठगी, चालक समेत चार गिरफ्तार

क्या कहते हैं स्कूल के प्रधानाध्यापक

मामले पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि वे उस वक्त विद्यालय के कार्य से बाहर थे. घटना अत्यंत दुखद है और विद्यालयों में बच्चों के साथ इस प्रकार का व्यवहार बिल्कुल उचित नहीं है. इस घटना के बाद स्थानीय अभिभावकों में गहरी चिंता है और उन्होंने मिड-डे मील व्यवस्था की सख्त निगरानी की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: क्या झारखंड में छात्रों का आंदोलन पड़ने लगा धीमा? संख्या कम होने से फुटपाथ दुकानदारों की घटने लगी कमाई


विज्ञापन
Avinash Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola