अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल | Prabhat Khabar Network

पलामू के हुसैनाबाद में ट्रैक्टर पलटने से चालक राजेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिवार का था इकलौता कमाने वाला सदस्य

हुसैनाबाद (पलामू): जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की बेनी कला पंचायत के नोनिया बीघा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब चालक खेत में मिट्टी का काम करने के बाद ट्रैक्टर को पास की सड़क पर चढ़ा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर खेत में पलट गया. ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब जाने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मृतक की पहचान नोनिया बीघा गांव निवासी राजेश चौहान (42 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों के अनुसार, राजेश चौहान अपने चचेरे भाई का ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था.

ये भी पढ़ें- इंसानों से कम नहीं लंगूरों का प्यार, Palamu Tiger Reserve में दिखती है रिश्तों की अनोखी मिसाल

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजेश चौहान की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि राजेश परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- लातेहार में एक करोड़ खर्च के बाद भी बेकार पड़ा छात्रावास, अब उखड़ने लगी पुट्टी



विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola