तुकेबेरा में कृषक-वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम आयोजित, कम पानी में मोटे अनाज की खेती अपनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

नावाबाजार में आयोजित कृषक वैज्ञानिक मिलन में विशेषज्ञों ने कम पानी में मडुवा, ज्वार और बाजरा जैसी फसलों की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया.

विज्ञापन

नवाबाजार : बुधवार को तुकेबरा में कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम का हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप परियोजना निदेशक आत्मा पलामू के द्वारा कम पानी एवं मोटे अनाज की खेती जैसे मडुवा, ज्वार,बाजरा इत्यादि फसल लगाने के लिए किसान को प्रोत्साहित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वैकल्पिक खेती पर की चर्चा

क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक प्रमोद कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार ने किसानों को बताया कि वर्तमान में खेती लिए नई तकनीक एवं सुपर अलनीनो के चक्रवाती प्रभाव के कारण कम बारिश में होने की आशंका है. इस पर वैकल्पिक खेती एवं उद्यान विभाग से संबंधित विस्तृत चर्चा की गयी.

फसल संबंधित पूछे गये कई सवालों का मला जवाब

साथ ही किसानों के द्वारा फसल से संबंधित पूछे गये कई सवालों का जानकारी दिया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक के द्वारा सरकार के द्वारा संचालित कि किसान समृद्धि योजना, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन योजना, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना पर प्रकाश डाला गया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक, ग्राम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अमरेश राम, प्रोगेसिव फार्मर कपिल देव ठाकुर, बच्चन विश्वकर्मा, अवधेश मेहता, रामानंद पांडेय, मंदिश राम सहित कई किसान मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में पलामू में दो के खिलाफ वारंट, पुलिस में इन शिक्षकों की घर की ली तलाशी जानिए...


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola