झारखंड को 4-1 गोल से हरा कर दिल्ली फाइनल में

Updated:
विज्ञापन
झारखंड को 4-1 गोल से हरा कर दिल्ली फाइनल में

झारखंड के सेरसा चक्रधरपुर एवं दिल्ली नॉर्दन टीम के बीच सेमीफाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला हुआ.

विज्ञापन

मेदिनीनगर.वीर शहीदों के पावन स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट पुलिस स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुरुवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया. झारखंड के सेरसा चक्रधरपुर एवं दिल्ली नॉर्दन टीम के बीच सेमीफाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला हुआ. अतिथि के रूप में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह, एएसपी राकेश सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांश शुक्ल, एसडीपीओ राजेश यादव, राजीव रंजन, सार्जेंट मेजर सुरेश राम सहित कई थाना प्रभारी मौजूद थे. अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़िय���ं से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली टीम ने झारखंड को 4-1 गोल से हरा कर फाइनल में पहुंच गयी. मैच शुरू होने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी जीत हासिल करने के लिए बेताब दिखे. मध्यांतर से पहले दिल्ली टीम के खिलाड़ी हितेश कुमार ने 14वें मिनट पर एक गोल कर टीम को बढ़त दिलायी. संघर्ष तेज करते हुए सेरसा चक्रधरपुर टीम के खिलाड़ी के हेब्रोम ने खेल के 32वें मिनट पर एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया. मध्यांतर के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मात देने के लिए संघर्ष तेज किया. दिल्ली टीम के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए और तीन गोल कर मैच जीत लिया. इस टीम के खिलाड़ी 77वें, अंकित ने 79 वें एवं वीरेंद्र सिंह ने 88वें मिनट पर गोल किया. हालांकि सेरसा टीम के खिलाड़ियों ने मैच को बराबरी पर लाने का प्रयास किया. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी. इस तरह दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंच गयी. रेफरी शाहिद परवेज, सहायक रेफरी तबरेज आलम, अर्जुन उरांव, अब्दुल मजीद ने मैच का संचालन किया. कमेंटेटर के रूप में रेफरी धनु नाग सक्रिय थे. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिल्ली टीम के खिलाड़ी अंकित कुमार को मिला. आयोजन समिति ने उसे पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया. समिति के सचिव मनोहर कुमार लाली ने बताया कि शुक्रवार को सेमीफाइनल का दूसरा मैच पलामू व दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के बीच खेला जायेगा. मौके पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद, नरेंद्र सिंह, सुशील सिंहा, विभाकर नारायण पांडेय, परशुराम ओझा, मनीष मिश्रा, प्रसेनजीत दास गुप्ता, संदीप राम, धीरेन्द्र पांडेय, विवेक चौबे, राजकुमार गुप्ता, अजित पाठक, शुभम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola