हुसैनाबाद के व्यवसायियों का शिष्टमंडल सांसद से मिला
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद के व्यवसायियों का शिष्टमंडल सांसद से मिला
विज्ञापन
हुसैनाबाद. शहर के व्यवसायियों का शिष्ट मंडल पलामू सांसद बीडी राम से मेदिनीनगर स्थित आवास पर मुलाकात की.व्यवसायियों ने सांसद को बुके देकर नववर्ष व मकर संक्रांति की बधाई दी. साथ ही व्यवसायियों ने जपला स्टेशन पर रेल सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही. लोगों ने कहा की व्यवसायियों के साथ साथ इस क्षेत्र के लिए रेल एक प्रमुख साधन है. व्यवसायी व भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिन आनंद ने कहा कि ट्रेन संख्या 533349/50का समय पूर्व के समय के अनुसार निर्धारित की जाये, रांची दिल्ली गरीब रथ का परिचालन प्रतिदिन कराया जाये, टाटा नगर से पटना जाने वाली वंदेभारत का जपला स्टेशन पर ठहराव, धनबाद मुंबई मेल एक्प्रेस को जपला होकर चलाया जाये, साथ ही जपला स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का ठहराव नियमित की जाये, बुजुर्ग, नि:शक्त यात्रियों के लिए ऑटोमेटिक सीढ़ी बनायी जाये, ताकि लोगों को दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में सहूलियत हो. सांसद बीडी राम ने लोगों को आश्वस्त कराया की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. शिष्ट मंडल में अजित अग्रवाल, राजेंद्र पाल, राजीव ठाकुर, नजीर अहमद, राजकुमार कश्यप, दीनानाथ सोनी, आशु भगत, जितेंद्र कुमार, शंभु कांस्यकार सहित कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










