पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे ददई बाबा

Published by : DEEPAK Updated At : 12 Jul 2025 11:13 PM

विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस के वरीय नेता सह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर रांची से पलामू पहुंचा

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शनिवार को कांग्रेस के वरीय नेता सह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर रांची से पलामू पहुंचा. कांग्रेस के जिला कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक व वरीय नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा और फूलमाला अर्पित किया. इसके बाद शोक सभा शुरू हुआ. कांग्रेसियों ने दो मिनट मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया. पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने उन्हें जनता के प्रति जवाबदेह, संघर्षशील,संवेदनशील और सशक्त नेता बताया. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि झारखंड बिहार के राजनीति में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की एक अलग पहचान थी. उन्होंने कभी मान सम्मान से समझौता नहीं किया. वे अपने कार्य व्यवहार से राजनीति में एक लंबी लकीर खींची है.पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे. कांग्रेसियों ने कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है,जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. उनके विचार,संघर्ष और सिद्धांत आने वाली पीढियां को मार्गदर्शन करते रहेंगे. वे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में गरीब, मजदूर,वंचितों और कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए सक्रिय रहते थे. मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता दीनानाथ तिवारी, बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष विमला कुमारी, चंद्रशेखर शुक्ला, श्याम नारायण सिंह, रामाशीष पांडेय,विनोद तिवारी,शमीम अहमद राईन,ईश्वरी सिंह,गिरजा राम, तारकेश्वर पासवान, विद्या सिंह चेरो, राजेंद्र अग्रवाल, भिखारी राम, सुधीर चौबे,शंकर पांडेय, विश्राम दुबे,सत्येंद्र सिंह,सुरेंद्र तिवारी, लक्ष्मी नारायण तिवारी,अजय साहू, अशोक पासवान, जितेंद्र कमलापुरी, अनिल सिंह, नफीस खान सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola