पलामू : गुस्से में आकर पति ने दिया खतरनाक घटना को अंजाम, पहले पत्नी का काटा गला फिर कर ली आत्महत्या
Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Jul 2024 2:45 PM
बिहार के मजदूर की हैदराबाद में हत्या( सांकेतिक फोटो)
पलामू में एक पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर डाली. इसके जहर खाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
चंद्रशेखर कुमार, पलामू : पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बंभडी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की टांगी से गला काटकर कर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार देर रात की है. परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर होता रहता था. जब सुबह उठकर देखा तो कमरे में दोनों का शव पड़ा हुआ था. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
आए दिन पति पत्नी में होता रहता था विवाद
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय उपेंद्र राम का अपनी पत्नी के साथ आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. परिजनों की मानें तो दोनों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भारी कमी थी. बुधवार को भी ऐसा ही हुआ. दोनों पति-पत्नी के बीच देर रात तक लड़ाई होती रही. जब परिवार के बाकी सदस्य सो गये तो पति पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी. सुबह जब परिजनों की आंखी खुली तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है. और दोनों पति पत्नी का शव जमीन पर है.
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इधर पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत पति पत्नी के 10 बर्षीय पुत्र ने बताया कि 11 बजे के करीब सो घर के सभी लोग सो गये थे. उस वक्त तक मां और पिताजी के बीच विवाद चल रहा था. सुबह जब वह उठा तो उन्हें मामले की जानकारी मिली. हालांकि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हो चल रहा था इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है. उनका कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.
Also Read: पलामू में गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल, ताजिया बनाने में मुसलमानों का हाथ बटाते हैं हिंदू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










