चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 17 May 2026 9:46 PM

विज्ञापन

चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन

पाटन. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता को लेकर सफाई अभियान चलाया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता जरूरी है. क्योंकि स्वच्छ रहेंगे, तभी स्वस्थ्य रह पायेंगे. इसलिए अपने पास पड़ोस गंदगी नहीं फैले. इसका ख्याल रखना उन सभी लोगों की जवाबदेही है. उन्होंने कहा कि स्वयं स्वच्छ रहें और दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करें. मौके पर महेश्वरी सिंह, दिनेश चौहान, उदय चौधरी, सुष्मिता कुमारी, सुनीता कुमारी, आशा कुमारी, मनीष कुमार, अशिशीत केरकेट्टा, अनुज कुमार, अर्जुन राम, सुरेंद्र राम, सत्या कुंअर, आरती कुंअर, मीना देवी, प्रदीप उपाध्याय, चिंता देवी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola