दो गुटों में झड़प, चार बाइक क्षतिग्रस्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कजरूकला में गुरुवार देर शाम की घटना
विज्ञापन
पांडू.
कजरु कला गांव में दो गुटों के बीच झड़प हो गयी. जिसमें चार बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना गुरुवार देर शाम करीब 7:45 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार रतनाग व रबरा गांव के 10-12 बाइक पर सवार युवक जुलूस की शक्ल में धार्मिक नारा लगाते हुए कजरु कला की गली में आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान एक धार्मिक स्थल के पास पहुंचते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गयी. जिसके बाद कुछ युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गये. इस दौरान मारपीट करने वालों ने चार बाइक को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना मिलने के बाद सीओ रणबीर कुमार व थाना प्रभारी कुमार सौरभ दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले को शांत कराया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन