सिलिंडर की कमी से स्कूलों में चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन

Updated:
विज्ञापन
सिलिंडर की कमी से स्कूलों में चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन

सिलिंडर की कमी से स्कूलों में चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाटन प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसका कारण एचपी गैस नहीं मिलना बताया जा रहा है. गैस नहीं मिलने से कई विद्यालयों में चूल्हा बनाकर लकड़ी से मध्याह्न भोजन बनाया गया. वहीं कई विद्यालयों में शनिवार को गैस समाप्त हो गया. इसके कारण मध्याह्न भोजन बनाने में रसोइयों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. जहां एक ओर गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने में भी दिक्कत आ रही है. कई विद्यालयों में पहले से ही गैस खत्म हो गया था, जबकि कुछ विद्यालयों में शनिवार को खत्म हुआ. इसके बाद किसी तरह मध्याह्न भोजन बनाया गया. हालांकि अगले दिन से लकड़ी पर ही मध्याह्न भोजन बनाना रसोइयों की विवशता होगी. नवादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार बैठा ने बताया कि गैस के लिए गैस एजेंसी के पास पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी तक गैस उपलब्ध नहीं कराया गया है. लोइंगा उमवि के प्रधानाध्यापक अभय गिरी ने बताया कि शनिवार को किसी तरह मध्याह्न भोजन बनाया गया. सोमवार से चूल्हे पर लकड़ी से ही मध्याह्न भोजन बनाया जायेगा. इमली उमवि के प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रजापति ने बताया कि उनके यहां ईंट का चूल्हा बनाकर लकड़ी से मध्याह्न भोजन बनवाया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola