अधिकार के लिए बसपा को एकजुट होने की जरूरत: प्रदेश प्रभारी

Updated at : 15 Mar 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकार के लिए बसपा को एकजुट होने की जरूरत: प्रदेश प्रभारी

बसपा के संस्थापक कांशी राम की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

बसपा के संस्थापक कांशी राम की जयंती मनायी गयी मेदिनीनगर. बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर शहर के बजराहा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बहुजन समाज पार्टी के पलामू जिला कमेटी ने प्रमंडल स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता व संचालन सुहैल हक ने किया. समारोह में अतिथियों ने संविधान निर्मता डॉ भीमराव आंबेडकर व बसपा के संस्थापक कांशी राम के तस्वीर पर फूल माला अर्पित किया. मुख्य अतिथि बसपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी नर्बदा प्रसाद अहिरवार ने संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर व पार्टी के संस्थापक कांशी राम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे. उन्होंने समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए संविधान में आरक्षण का प्रावधान किया है. बसपा संस्थापक ने दबे कुचले लोगों की आवाज बने और उनके हितों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया. अपने हक अधिकार के लिए बहुजन समाज को एकजुट होने की जरूरत है. विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि बदलते परिवेश में बहुजन समाज को संगठित होने की आवश्यकता है. प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सर्व समाज का हितैषी है. समाज के कमजोर वर्ग को उनका हक दिलाने के उद्देश्य को लेकर पार्टी काम कर रही है. वक्ताओं ने बसपा के संस्थापक कांशी राम व संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत बताया. राजमुनी ब्यास ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. मौके पर बसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव शेर अली, हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय कुमार भारती, विनोद कुमार सोनी, गोपाल राम, गिरजानंद उरांव, चंद्रशेखर दास, मुनेश्वर राम, सुनीता देवी, हरि यादव, अनुज कुमार, मदन कुमार भारती, सुनेश्वर राम, ज्ञानी राम, नंदा पासवान, नागेश्वर राम, विनोद राज,आदित्य कुमार रंजन, हरदयाल सिंह, प्रकाश आंबेडकर, प्रमोद कुमार मोची, बंदे कुमार तिर्की, हरिश्चंद्र, अजय राम, प्रमोद रवि, श्यामलाल राम, सरजू राम, धर्मदेव शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola