डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए संवेदक ने बगैर एनओसी के काटी कई पेड़ों की टहनियां

Published by : VIKASH NATH Updated At : 27 Aug 2025 9:49 PM

विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड सुदना में डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कई पेड़ों की मोटी टहनियां काट दी गयी.

विज्ञापन

फोटो 27 डालपीएच 14 मेदिनीनगर. बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड सुदना में डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कई पेड़ों की मोटी टहनियां काट दी गयी. इस दौरान रिमझिम गैस एजेंसी के सामने नीम के विशाल पेड़ की कई मोटी टहनी को काट दी गयी. इस कार्य में नगर निगम के लिफ्टर का उपयोग किया गया. कर्मियों ने बताया कि पेड़ के नीचे स्ट्रीट लाइट का खंभा लगाने के लिए पीलर बनाया गया है. पेड़ की मोटी टहनी के कारण संवेदक को स्ट्रीट लाइट का खंभा लगाने में परेशानी हो रही थी. मालूम हो कि नगर निगम क्षेत्र के बीसफुटा पुल से पुलिस लाइन रोड होते हुए छहमुहान (राजेंद्र प्रसाद चौक) तक डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगायी जा रही है. इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी सवेदक फ्रेंडस कंस्ट्रक्शन को मिली है. बीसफुटा पुल से पुलिस लाइन रोड में संवेदक के द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए करीब एक दर्जन पेड़ के नीचे पीलर बनाया गया है. कई पेड़ के नीचे स्ट्रीट लाइट का खंभा भी लगा दिया गया है. सात अगस्त को सहायक समाहर्ता सह नगर निगम के अपर सहायक नगर आयुक्त हिमांशु लाल ने बीसफुटा पुल रोड में लगाये जा रहे डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट का स्थल निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने स्ट्रीट लाइट का खंभा खड़ा करने के लिए पेड़ के नीचे बनाय गये पीलर पर सवाल उठाया था.संवेदक को निर्देश दिया गया था कि पेड़ से अलग हटकर स्ट्रीट लाइट लगाये, ताकि उसका लाभ लोगों को मिल सके. लेकिन संवेदक आलोक माथुर ने सहायक समाहर्ता के आदेश को धत्ता बताते हुए पेड़ के नीचे बनाये गये पीलर को नही हटाया.बल्कि निगम प्रशासन के सहयोग से पेड़ों की मोटी टहनियों की कटाई की.बताया जाता है कि पेड़ों की मोटी टहनियां काटने के लिए वन विभाग से संवेदक के द्वारा अनापति प्रमाण पत्र भी नही लिया गया है. क्या कहते है निगम के कनीय अभियंता नगर निगम के कनीय अभियंता रंजीत कुमार मेहता ने बताया कि सहायक अभियंता द्विवेश कुमार के निर्देश पर लिफ्टर के सहयोग से पेड़ों की टहनियां काटी गयी है.पेड़ के नीचे डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने में संवेदक को परेशानी हो रही थी. लाइट लगाने के कार्य में सहूलियत हो, इस उद्देश्य से निगम ने लिफ्टर उपलब्ध कराया और संवेदक द्वारा पेड़ो की टहनी की कटाई की गयी. अभी इमरजेंसी में है, कल बात करियेगा : सहायक अभियंता पेड़ के नीचे डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने व पेड़ की टहनियों के कटाई के मामले में पूछे जाने नगर निगम के सहायक अभियंता दिवेश कुमार ने कहा कि अभी वह इमारजेंसी में है,कल बात करियेगा. वैसे पेड़ की टहनी काटने के लिए वन विभाग से अनापति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola