ePaper

मनातू के भाजपा मंडल एससी मोर्चा के महामंत्री का कुआं से मिला शव

Updated at : 29 Mar 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
मनातू के भाजपा मंडल एससी मोर्चा के महामंत्री का कुआं से मिला शव

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पसिया गांव के एक कुआं से करेश राम का शव मिला है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पसिया गांव के एक कुआं से करेश राम का शव मिला है. सूचना मिलने पर मनातू थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक करेश राम मनातू बाजार का रहनेवाला था. वे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मनातू मंडल के महामंत्री थे. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पसिया गांव में मौसेरे भाई श्रवण राम की बेटी की शादी में शामिल होने गये थे. बताया जाता है कि मनातू गांव के गोरख राम से विवाद हुआ और दोनों के बीच मारपीट हुई. कहा जा रहा है कि गोरख राम ने करेश राम की पिटाई कर कुआं में धकेल दिया. इस घटना में उसकी मौत हो गयी. मृतक के पुत्र आयुष ने बताया कि गोरख राम उसके घर पर आया था और पिताजी को शराब पीने के लिए ले जा रहा था, लेकिन पिताजी ने साफतौर पर कहा कि उसे पसिया गांव के शादी समारोह में जाना है. इसलिए तुम्हारे साथ नहीं जा सकते. बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच शुक्रवार की रात में विवाद हो गया. जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है. उसने बताया कि रात्रि में जब उसके पिता घर नहीं लौटे, तो सुबह में खोजबीन की गयी. शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही कुआं में शव देखा गया. गांव के डीलर बिनेश्वर राम ने कुआं के पास चप्पल देखा. इसके बाद उसने आयुष को इसकी जानकारी दी. घटना की सूचना पाकर मनातू थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लिया. सूचना मिलने के बाद पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता मनातू पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मिल कर घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. विधायक ने कहा कि आरोपी गोरख राम बिगड़ैल प्रवृति का है. इस घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है. उन्होंंने कहा कि चार घंटा के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो धरना दिया जायेगा. थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. कुआं से करेश राम का शव मिला है. उसकी मौत कैसे हुई है, पुलिस प्रशासन इस अनुसंधान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola