ईंट के ढेर से टकराया बाइक सवार, मौत

Updated at : 15 Mar 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
ईंट के ढेर से टकराया बाइक सवार, मौत

ईंट के ढेर से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन

छतरपुर. थाना क्षेत्र के मुनकेरी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मुनकेरी गांव के अमवाडीह टोला के शंभू भुइयां नौडीहा बाजार से छतरपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच नेवरीबार में ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखा गया ईट के ढेर से जा टकराया. जिसमें बाइक चालक शंभु भुइयां व पीछे बैठा अन्य युवक घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक चालक की स्थिति गंभीर हो गयी. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने शंभु भुइयां को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया. चिकित्सकों ने घायल शंभू भुइंया की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने रिम्स रेफर कर दिया. रास्ते में हो उसकी मौत हो गयी. वहीं शनिवार की देर शाम जपला रोड स्थित मदनपुर मध्य विद्यालय के समीप दो बाइकों की टक्कर में चार सवार घायल हो गये. जिसमें ढकचा सलैया के बहादुर सिंह व गुड्डू सिंह एवं कंचनपुर के मोहन शर्मा व सुरेंद्र शर्मा घायल हो गये. जिसमें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद मोहन शर्मा व सुरेंद्र शर्मा को मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola