डालटनगंज स्टेशन के करीब मालगाड़ी से बाइक सवार टकराया, मौत

Updated:
विज्ञापन
डालटनगंज स्टेशन के करीब मालगाड़ी से बाइक सवार टकराया, मौत

डालटनगंज स्टेशन के करीब शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ओवरब्रिज के समीप रेलवे क्रॉसिंग पार करने के क्रम में बाइक सवार युवक मालगाड़ी की टकरा गया गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. डालटनगंज स्टेशन के करीब शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ओवरब्रिज के समीप रेलवे क्रॉसिंग पार करने के क्रम में बाइक सवार युवक मालगाड़ी की टकरा गया गया. जिससे 20 वर्षीय कंचन कुमार राज की मौत हो गयी. घटना शनिवार की रात्रि 2:45 की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार मालगाड़ी मुगलसराय से बरवाडीह की ओर जा रही थी. इसी क्रम में रेड़मा ओवर ब्रिज के नीचे से रेलवे पटरी से युवक बाइक पार करने की कोशिश कर रहा था. पोल संख्या 286/6 के पास मालगाड़ी से टकरा गया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. तत्काल 108 एंबुलेंस पर कॉल किया गया. लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाया. जिसके बाद रेलवे अधिकारियों के द्वारा टेंपो से घायल युवक को एमएमसीएच भिजवाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. बाइक नंबर जेएच 03 एच 8691 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. दो ट्रैक के बीच में बाइक फंसा हुआ है. इसकी वजह से आवागमन करीब सवा घंटा बाधित रहा. पुन: 3.55 बजे लाइन क्लीयर हो पाया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मृत युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी. इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे. स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे रेलवे पटरी से वहां किसी भी तरह का दोपहिया वाहन का आने- जाने का रास्ता नहीं है. इतनी रात्रि को वह युवक वहां कैसे पहुंचा, जिससे उसकी बाइक मालगाड़ी से टकरा गयी. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. इस घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola