बाइक-पिकअप की टक्कर, तीन युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बाइक-पिकअप की टक्कर, तीन युवक गंभीर

बाइक-पिकअप की टक्कर, तीन युवक गंभीर

विज्ञापन

हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव स्थित एनएच-139 पर स्वामी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम बाइक व पिकअप में सीधी टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 1033 एंबुलेंस के जरिए हरिहरगंज सीएचसी पहुंचाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डा राजेश कुशवाहा और सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के धोबी मोहल्ला के 18 वर्षीय निवेश राज अंबा मोहल्ला के 18 वर्षीय मणिकांत कुमार व अररुआ कला के 21 वर्षीय चंदन कुमार शामिल है. बताया जाता है कि तीनों युवक छतरपुर से बीए की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola