विश्रामपुर में भईया भी ले रहे मंईयां सम्मान योजना का लाभ

Updated:
विज्ञापन
विश्रामपुर में भईया भी ले रहे मंईयां सम्मान योजना का लाभ

विश्रामपुर प्रखंड में इस योजना का लाभ मईया के साथ भईया भी उठा रहे हैं.

विज्ञापन

मेदिनीनगर/विश्रामपुर. हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना चला रही है. लेकिन विश्रामपुर प्रखंड में इस योजना का लाभ मईया के साथ भईया भी उठा रहे हैं. मामला सिगसिगी पंचायत के सुलूमदाग गांव का है. जहां के नागेंद्र प्रसाद यादव को भी मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है. इनका खाता झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में है और खाता संख्या 34336077811 है. इसी खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित की जाती है. इस संबंध में बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है. कहां चूक हुई है और इसमें कौन दोषी है, इसकी जांच की जा रही है. लाभुक से राशि की वसूली की जायेगी. मालूम हो कि पलामू में शुरुआती दौर में जांच के क्रम में 584 लाभुक फर्जी पाये गये थे. जिसके बाद पलामू डीसी शशिरंजन ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था. पलामू में मंईयां सम्मान योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पायी गयी है. पारा शिक्षक, सहिया व सरकारी नौकरी करने वाले लोग भी इसका लाभ उठा रहे थे.

राशि की रिकवरी की जायेगी : नोडल पदाधिकारी

मंईयां सम्मान योजना के नोडल पदाधिकारी विक्रम आनंद ने कहा कि मामला संज्ञान में है. दिसंबर के बाद से राशि नहीं भेजी गयी है. पहले जो राशि गयी है. उस राशि को रिकवरी करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि गड़बड़ी किस स्तर पर हुई है. इसकी जांच कराने का निर्देश दिया गया है. गलत तरीके से नागेंद्र यादव द्वारा लाभ लिया गया है. जल्द रिकवरी का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola