Palamu: बुढ़फाग पर निकाली गयी बारात, ग्रामीणों ने गालियों से किया दूल्हे का स्वागत

बुढ़फाग पर निकाली गयी बारात में शामिल लोग.
Palamu: पलामू जिले के सतबरवा में बुढ़फाग होली पर बारात निकाली गई, जहां परंपरा के अनुसार बारातियों का स्वागत गालियों से किया गया. लोगों ने मौके पर जमकर होली खेली.
रमेश रंजन
Palamu: पलामू जिले के सतबरवा व आपपास गांवों में गुरुवार को कई गांवों में पुरानी परंपरा के अनुसार बुजुर्गों के सम्मान में प्रखंड क्षेत्र के लोहरा पोखरी गांव समेत कई गांवों में बुढ़फाग को लेकर दूल्हे के साथ बारात निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. दूल्हे को आशीर्वाद में ग्रामीणों ने गालियों से स्वागत किया. कई बुजुर्ग ने बताया कि यह परंपरा कई सदियों से चली आ रही है जिसे आज के लोग भी इसका निर्वहन कर रहे हैं. यह हमें आपसी भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देता है. इसके पूर्व सोमवार की रात में लोक परंपरा के अनुसार अधिकतर गांवों में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया.
शांतिपूर्ण रहा होली का त्योहार
वहीं बुधवार को होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान लोगों ने ढोलक, झाल, मझीरा के साथ होली को गीतों को गाकर सामाजिक परंपरा को जीवित रखा और रंग अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. कई गांव में कपड़ा फाड़ होली देखने को मिली, जहां लोगों ने रंगों के साथ कपड़ा फाड़कर होली खेली. वहीं कई जगहों पर होली के फुहर गीतों पर युवा वर्ग के लोग थिरकते नजर आए. थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्वक होली संपन्न हो गई.
ये भी पढ़ें…
सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में किया तालाब का निरीक्षण, बाहा पूजा के लिए अधिकारियों को दिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




