विश्व जल दिवस पर जागरूकता अभियान का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
विश्व जल दिवस पर जागरूकता अभियान का आयोजन

विश्व जल दिवस पर जागरूकता अभियान का आयोजन

विज्ञापन

विश्रामपुर. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के आदेश एवं डालसा पलामू के सचिव राकेश रंजन के निर्देशन में रविवार को बृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विश्व जल दिवस पर रेहला कस्तूरबा गांधी आवासीय वलिका विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पीएलवी अखिलेश चौबे व सनत चटर्जी ने छात्राओं को जल संरक्षण की महता से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि यदि अभी भी हम जल की बर्बादी नहीं रोकते हैं तो भावी पीढ़ी बूंद बूंद पानी के लिये तरसेगी. विद्यालय की वार्डेन उषा कुमारी ने डालसा के पहल की सराहना करते हुए छात्राओं को पृथ्वी पर शुद्ध जल की स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जीवन में जल के महत्व को देखते हुए मानव समुदाय को जल संरक्षण की दिशा में हर संभव कदम उठाते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिये. इस दौरान पीएलवी के नेतृत्व में कस्तूरबा की छात्राओं ने पानी की बर्बादी नहीं करने के संकल्प लिया. मौके पर मार्शल आर्ट व कराटे के मुख्य प्रशिक्षक सिहान संतोष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola