ePaper

Palamu News: शादी में शामिल होने ससुराल जा रहे सेना के जवान की मौत से मचा कोहराम

Updated at : 12 May 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
Army Jawan Dead in Palamu

दुर्घटना में मृत जवान राजेंद्र कुमार ठाकुर और उसके घर पहुंची ग्रामीणों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

Army Jawan Dead in Palamu: जवान के बड़े भाई राजू ठाकुर ने बताया कि जवान राजेंद्र ठाकुर वर्तमान में लेह लद्दाख में तैनात थे. वह गोरखा रेजिमेंट में जीडी के पद पर थे. वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुए. 15 मार्च को छुट्टी पर घर आये थे. 2 दिन बाद वापस जाना था. राजेंद्र की 2 बेटियां हैं, जिनकी उम्र छह वर्ष और चार वर्ष है. राजू ठाकुर ने बताया कि सेना के हेडक्वार्टर से सूचना मिली है कि राजेंद्र ठाकुर की अंत्येष्टि मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ की जायेगी.

विज्ञापन

Army Jawan Dead in Palamu: शादी में शामिल होने के लिए ससुराल जा रहे सेना के जवान की मौत से गांव और ससुराल दोनों जगह कोहराम मच गया है. घटना झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में हुई. क्षेत्र के गुरहा-ब्रह्मोरिया मुख्य पथ पर घघुआ गांव के पास बाइक दुर्घटना में सेना के जवान राजेंद्र कुमार ठाकुर (32) की मौत हो गयी. राजेंद्र कुमार ठाकुर चैनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव के चंदन ठाकुर के पुत्र थे. घटना रविवार की रात 9 बजे हुई. राजेंद्र बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल तोलरा आ रहे थे. इसी क्रम में रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा-ब्रह्मोरिया मुख्य पथ पर घघुआ गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तर बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी. राजेंद्र को सिर में गंभीर चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

मेदिनीनगर एमएमसीएच में हुई राजेंद्र ठाकुर की मौत

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेहला पुलिस को दी. रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल घायल जवान को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजेंद्र कुमार ठाकुर को मृत घोषित कर दिया.

मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

जवान के बड़े भाई राजू ठाकुर ने बताया कि जवान राजेंद्र ठाकुर वर्तमान में लेह लद्दाख में तैनात थे. वह गोरखा रेजिमेंट में जीडी के पद पर थे. वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुए. 15 मार्च को छुट्टी पर घर आये थे. 2 दिन बाद वापस जाना था. राजेंद्र की 2 बेटियां हैं, जिनकी उम्र छह वर्ष और चार वर्ष है. राजू ठाकुर ने बताया कि सेना के हेडक्वार्टर से सूचना मिली है कि राजेंद्र ठाकुर की अंत्येष्टि मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ की जायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजेंद्र ठाकुर के परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव मर्माहत

राजेंद्र ठाकुर का शव सोमवार को घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव मर्माहत हो गया. वह काफी हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास चौरसिया उर्फ संटू चौरसिया, मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भीष्म चौरसिया ने जवान के घर पहुंचकर उनके पिता एवं परिजनों को ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दी.

इसे भी पढ़ें

5.45 लाख महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे मंईयां सम्मान के 2500 रुपए, हेमंत-कल्पना सोरेन पर बरसीं राफिया नाज

LPG Price Today: 12 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

झारखंड के गांव और शहर में बढ़ रही प्रति व्यक्ति खर्च की खाई, सबसे गरीब लोग कितना करते हैं खर्च?

भय बिनु होइ न प्रीति… वायुसेना प्रमुख ने ‘दिनकर’ की कविता और ‘सुंदरकांड’ की चौपाई से दुश्मन को दिया कड़ा संदेश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola