KTM और KISKA की 30 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म, अब इन-हाउस होगा डिजाइन
Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Feb 2026 9:41 PM
KTM/ फोटो-ऑफिशियल साइट
KTM ने अपनी 30 साल पुरानी डिजाइन पार्टनरशिप को खत्म करते हुए KISKA में अपनी बची हुई हिस्सेदारी Loxone GmbH को बेच दी है. अब KTM साल्जबर्ग में अपना अलग इन-हाउस डिजाइन सेंटर स्टेबलिश करेगी. हालांकि फिलहाल ब्रांड की मौजूदा डिजाइन पहचान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
तेज धार वाली हेडलाइट, नुकीली बॉडी लाइन्स और आक्रामक स्टांस KTM की बाइक्स की यही पहचान रही है. लेकिन इन डिजाइनों के पीछे जो क्रिएटिव दिमाग था, अब वह कहानी बदल रही है. करीब तीन दशक तक KTM की डिजाइन भाषा को गढ़ने वाली साल्जबर्ग स्थित स्टूडियो KISKA से अब कंपनी ने ऑफिशियली तौर पर अलग होने का फैसला किया है.
यह सिर्फ एक बिजनेस डील नहीं, बल्कि ब्रांड की दिशा में बड़ा स्ट्रैटेजिक बदलाव है. KTM ने KISKA में अपनी बची हुई हिस्सेदारी बेच दी है और अब डिजाइन की कमान अपने ही हाथों में लेने की तैयारी कर ली है.
KTM का नया डिजाइन सेंटर
KTM ने KISKA में अपनी हिस्सेदारी Loxone GmbH को बेच दी है. अब KISKA में 71% हिस्सेदारी Loxone के पास होगी, जबकि 29% हिस्सा स्टूडियो की मैनेजमेंट टीम के पास रहेगा. यह बदलाव Bajaj Auto द्वारा Pierer Mobility के अधिग्रहण के बाद आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉस्ट कम करने और इंटरनल स्ट्रक्चर को मजबूत करने के मकसद से यह फैसला लिया गया है.
KTM अब साल्जबर्ग में अपना अलग डिजाइन सेंटर स्टेबलिश कर रही है, जो उसके मैटिगहोफेन स्थित डेवलपमेंट हब से अलग होगा. इससे कंपनी डिजाइन और इंजीनियरिंग के बीच बेहतर तालमेल और ज्यादा कंट्रोल सुनिश्चित करना चाहती है.
KTM की पहचान गढ़ने में KISKA की भूमिका
1990 के दशक की शुरुआत से KISKA, KTM की ब्रांड पहचान का अहम हिस्सा रही है. सिर्फ मोटरसाइकिल डिजाइन ही नहीं, बल्कि ब्रांडिंग, कम्युनिकेशन, अपैरल और कस्टमर एक्सपीरियंस तक में KISKA का योगदान रहा.
KISKA ने अन्य ब्रांड्स के लिए भी काम किया है, जिनमें Adidas, Cardo की Beyond हेलमेट सीरीज और EICMA 2025 में पेश किया गया BSA Thunderbolt प्रोटोटाइप शामिल हैं. हालांकि KTM ही उसका सबसे बड़ा क्लाइंट और इन्वेस्टर रहा.
क्या बदलेगा KTM का डिजाइन?
फिलहाल KTM के डिजाइन में अचानक कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मोटरसाइकिल डेवलपमेंट साइकिल कई साल लंबी होती है और जो मॉडल पहले से पाइपलाइन में हैं, वे पुराने डिजाइन डीएनए को ही आगे बढ़ाएंगे. ब्रांड के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि KTM की आक्रामक और स्पोर्टी पहचान बरकरार रहेगी, भले ही अब डिजाइन का काम कंपनी के अंदर ही किया जाए.
KISKA के लिए नई शुरुआत
KTM के अलग होने के बाद KISKA के सामने चुनौती भी है और अवसर भी. अब स्टूडियो को अपने क्लाइंट बेस को और डेवलप करना होगा, ताकि वह किसी एक कंपनी पर डिपेंड न रहे.
यह भी पढ़ें: KTM 390 और 250 Adventure पर मिल रहा फ्री एक्सेसरीज, 10 साल तक वारंटी का फायदा भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










