31 वार्ड पार्षदों को प्रमाण पत्र दिया गया रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के 89 वार्ड में से 31 वार्डों के लिए प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये गये हैं. इन सभी वार्ड पार्षदों को निर्वाची पदाधिकारी दयानंद प्रसाद जायसवाल ने प्रमाण पत्र दे दिया है. इसके बाद अब यहां मैदान में शेष वार्ड पार्षद के लिये 155 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं. जिन्हें प्रमाण पत्र दिया गया है, उनमें रमकंडा पंचायत के वार्ड पांच से प्रेमशीला देवी, वार्ड सात से धरमन भुइयां के नाम शामिल हैं. जबकि रक्शी पंचायत के वार्ड एक से अनिल कुमार राम, वार्ड तीन से प्रेमनी देवी, वार्ड पांच से गीता देवी, वार्ड सात से सुनीता देवी, वार्ड नौ से चंपा देवी, वार्ड 13 से शारदा देवी एवं वार्ड 14 से पुनिया देवी को प्रमाण पत्र दिया गया. इसके अलावे हरहे पंचायत के वार्ड सात से सुभागी देवी, वार्ड 12 से सीताराम सिंह, वार्ड 13 से आशा देवी, चेटे पंचायत के वार्ड तीन से माकी पुरती, वार्ड चार से प्रेमलता मुंडरी, वार्ड छह से हसीबा बीबी, उदयपुर पंचायत के वार्ड तीन से बुधमनिया देवी, वार्ड चार से गफ्फुर मियां, वार्ड पांच से रेखा देवी, वार्ड छह से पचिया देवी, वार्ड आठ से लीलावती देवी, वार्ड नौ से बिगनी देवी, वार्ड 10 से चंद्रमाणि देवी, वार्ड 13 से निर्मला टोप्पो, बिराजपुर पंचायत के वार्ड दो से सिंगारी देवी, वार्ड तीन से विमला देवी, वार्ड पांच से फुलवंती बेक, वार्ड छह से प्रमोद तिर्की, वार्ड आठ से बसंती पन्ना, वार्ड 11 से पलटन लोहरा, बलिगढ़ पंचायत के वार्ड दो से सीमा देवी एवं वार्ड तीन से मुनीता देवी निर्विरोध चयनि हुई है, जिन्हें गुरुवार को प्रमाण पत्र दिया गया.
BREAKING NEWS
31 वार्ड पार्षदों को प्रमाण पत्र दिया गया
31 वार्ड पार्षदों को प्रमाण पत्र दिया गया रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के 89 वार्ड में से 31 वार्डों के लिए प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये गये हैं. इन सभी वार्ड पार्षदों को निर्वाची पदाधिकारी दयानंद प्रसाद जायसवाल ने प्रमाण पत्र दे दिया है. इसके बाद अब यहां मैदान में शेष वार्ड पार्षद के लिये 155 प्रत्याशी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement