11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

173 शक्षिकों की सेवा योगदान की तिथि से संपुष्ट

173 शिक्षकों की सेवा योगदान की तिथि से संपुष्टवर्ष 2008 में जेपीएससी से हुई है नियुक्तिरांची विवि ने मई 2015 को जारी अधिसूचना में किया फेरबदलउच्च न्यायालय के अंतिम अादेश से होगा प्रभावितमुख्य संवाददातारांची. रांची विवि के 173 व्याख्याताओं की सेवा संपुष्टि अब योगदान की तिथि से की जायेगी. रांची विवि प्रशासन ने मई 2015 […]

173 शिक्षकों की सेवा योगदान की तिथि से संपुष्टवर्ष 2008 में जेपीएससी से हुई है नियुक्तिरांची विवि ने मई 2015 को जारी अधिसूचना में किया फेरबदलउच्च न्यायालय के अंतिम अादेश से होगा प्रभावितमुख्य संवाददातारांची. रांची विवि के 173 व्याख्याताओं की सेवा संपुष्टि अब योगदान की तिथि से की जायेगी. रांची विवि प्रशासन ने मई 2015 को छह वर्ष बाद सेवा संपुष्ट करने की अधिसूचना जारी की थी. इसमें इनकी सेवा संपुष्टि मेरिट के आधार पर की गयी थी. इससे शिक्षकों में वरीय व कनीय को लेकर विवाद हो गया था. शिक्षकों की मांग पर विवि प्रशासन ने एक बार फिर अपनी अधिसूचना में फेरबदल कर नयी अधिसूचना छह अक्तूबर 2015 को जारी कर दी है. इनमें 169 व्याख्याता की नियुक्ति वर्ष 2008 में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से हुई है, जबकि चार व्याख्याता अंतर विवि स्थानांतरण के तहत रांची विवि आये हैं. ये शिक्षक कई वर्षों से सेवा संपुष्टि की मांग कर रहे थे. राज्य के सभी विवि में वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों की सेवा पहले ही संपुष्ट कर दी गयी है. इन शिक्षकों की सेवा संपुष्टि की अधिसूचना झारखंड उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश से प्रभावित होगा. विवि नियमानुसार इन शिक्षकों की सेवा संपुष्टि नियुक्ति के एक वर्ष बाद यानी वर्ष 2009 में ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन नियुक्ति में विवाद होने के बाद इसकी सीबीआइ जांच चल रही है, साथ ही मामला झारखंड उच्च न्यायालय में चल रहा है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel