9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झामुमो कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन किया

मेदिनीनगर : झारखंड मुक्ति मोरचा ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को उत्तराखंड त्रसदी में पीड़ित लोगों के सहायतार्थ शहर में भिक्षाटन किया. भिक्षाटन में 15, 390 रुपये की राशि जमा हुई. जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जो राशि एकत्रित हुई है, उसके साथ मोरचा के कार्यकर्ताओं से राशि एकत्रित कर कुल […]

मेदिनीनगर : झारखंड मुक्ति मोरचा ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को उत्तराखंड त्रसदी में पीड़ित लोगों के सहायतार्थ शहर में भिक्षाटन किया. भिक्षाटन में 15, 390 रुपये की राशि जमा हुई. जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जो राशि एकत्रित हुई है, उसके साथ मोरचा के कार्यकर्ताओं से राशि एकत्रित कर कुल 21 हजार रुपये का ड्राफ्ट उपायुक्त को सौंपा जायेगा.

श्री सिन्हा ने कहा कि पीड़ित लोगों की सहायता के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा थी, इस आपदा से निबटने के लिए देश के सभी लोगों को उत्तराखंड के लोगों को मदद करने की जरूरत है.

इस मौके पर सचिव महेंद्रनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, मोहम्मद शहनवाज, रविंद्र प्रसाद, मुन्ना सिन्हा, राजमुनी मेहता, रिशू अग्रवाल, सुमंत मिश्र, कोमल देवी, अरविंद तिवारी, शंखनाथ सिंह, यशवंत सिंह, शत्रुघ्न ओझा, दिलीप तिवारी, सुनील ओझा सहित कई लोग शामिल थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel