छापामारी में 200 लीटर शराब व 20 क्विंटल जावा नष्ट
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Feb 2026 9:54 PM
छापामारी में 200 लीटर शराब व 20 क्विंटल जावा नष्ट
हरिहरगंज. थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को छापामार अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने भांवर गांव के समीप पहाड़ी की तलहटी में अवैध रूप से संचालित शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 20 क्विंटल जावा महुआ व 200 लीटर शराब नष्ट किया. पुलिस के इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप है. पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये. छापामारी अभियान का नेतृत्व एसआइ संतोष कुमार ने किया. छापेमारी में एएसआइ विनोद कुमार राय, जवान राकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे. पुलिस ने बताया कि नशा के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










