पूर्वडीहा में आग लगने से अरहर के 150 बोझे नष्ट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा गांव में झारखंड पुलिस के जवान कुंदन दुबे के घर सामने रखे अरहर के बोझे में आग लग गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि: चैनपुर
चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा गांव में झारखंड पुलिस के जवान कुंदन दुबे के घर सामने रखे अरहर के बोझे में आग लग गयी. घटना रविवार को दोपहर की बतायी जाती है. आग लगने के कारण करीब 150 बोझा जलकर राख हो गया. वहीं बगल में खड़ा ट्रैक्टर आंशिक रूप से जल गया. आग की लपटें देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर लोग बाल्टी और डब्बा में पानी लेकर आग बुझाने दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हवा के तेज झोंको के बीच बगल में खपरैल मकान में आग फैलने का खतरा था लेकिन एकजुटता का परिचय देते हुए ग्रमीणों ने आग बुझाया.आग बुझाने वालों में संदीप दूबे, भरत दूबे,सौरभ दूबे, अविनाश, विक्रांत, सुमित, मनु, रिशु, बड़ू सहित कई ग्रामीण शामिल थे. लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










