182 मामलों का िकया गया निष्पादन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : शनिवार को पलामू जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लोक अदालत का आयोजन किया. लोक अदालत में कुल 182 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया़. जबकि सेटलमेंट के मामले में कुल रकम 70 लाख, 83 हजार, 924 रुपये का सेटलमेंट किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रभारी जिला […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : शनिवार को पलामू जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लोक अदालत का आयोजन किया. लोक अदालत में कुल 182 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया़. जबकि सेटलमेंट के मामले में कुल रकम 70 लाख, 83 हजार, 924 रुपये का सेटलमेंट किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रभारी जिला व सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के प्रभारी अध्यक्ष पंकज कुमार ने की़.
मौके पर प्रभारी जिला व सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से विवाद का निबटारा करने से समय के साथ श्रम, समय और पैसे की बचत होती है़.सुलह के आधार पर लोक अदालत में मामलों का निष्पादन किया जाता है. उन्होंने लोक अदालत के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला.लोक अदालत में प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि लोक अदालत में कुल सात पीठों का गठन किया गया था़.
मौके पर जिला जज आनंद प्रकाश, मनीष रंजन,शत्रुन्जय कुमार सिंह,आसिफ इकबाल, संतोष कुमार, पीएन पांडेय, अमरेश कुमार, मुंसिफ रोहित कुमार, एसडीजेएम दीपक कुमार, जेएम मनोज कुमार, अमित गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, सरकारी अधिवक्ता अखिलेेश्वर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










