एकजुटता के साथ रहने का लिया संकल्प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2019 11:58 PM
चैनपुर : 30 नवंबर को मतदान को लेकर कोशियारा में हुई राजनीतिक झड़प के बाद नरसिंहपुर पथरा व पूर्वडीहा के ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति थी. नरसिंहपुर पथरा व उसके आसपास के इलाके के लोग खौफजदा थे. उन्हें लग रहा था कि यदि वे लोग शहर या फिर पूर्वडीहा गांव जायेंगे, तो उनलोगों के […]
चैनपुर : 30 नवंबर को मतदान को लेकर कोशियारा में हुई राजनीतिक झड़प के बाद नरसिंहपुर पथरा व पूर्वडीहा के ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति थी. नरसिंहपुर पथरा व उसके आसपास के इलाके के लोग खौफजदा थे. उन्हें लग रहा था कि यदि वे लोग शहर या फिर पूर्वडीहा गांव जायेंगे, तो उनलोगों के साथ घटना घट सकती है.
सोमवार को इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने नरसिंहपुर पथरा में बैठक की थी, जिसमें उनलोगों ने प्रशासन के समक्ष अपनी आपबीती बतायी थी. उसके बाद प्रशासन इस मामले में सक्रिय हुई. बुधवार को चैनपुर थाना में इस मामले को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गयी, जिसमें नरसिंहपुर पथरा व पूर्वडीहा गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता चैनपुर की प्रखंड विकास पदाधिकारी अलका कुमारी ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










