हटाये गये पोस्टर और बैनर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2019 12:52 AM
हैदरनगर : झारखंड विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने चुनाव आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश जारी किया है. निर्देश प्राप्त होने के बाद शुक्रवार की शाम ही हैदरनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव व थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने पुलिस जवानों […]
हैदरनगर : झारखंड विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने चुनाव आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश जारी किया है. निर्देश प्राप्त होने के बाद शुक्रवार की शाम ही हैदरनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव व थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने पुलिस जवानों के सहयोग से चौक चौराहों से राजनीतिक दलों का झंडा बैनर उतार दिया है.
बीडीओ ने बताया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता से संबंधित पत्र सभी राजनीतिक दल के अध्यक्षों को उपलब्ध करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन करने वाले कोई भी हों उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










