सवा लाख के साड़ी भिंजे कोसी मोरा नाही भिंजे...

मेदिनीनगर : पलामू के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत अनुष्ठान की तैयारी चल रही है. नहाय- खाय के साथ छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हुआ. इसके पूर्व से ही लोग छठ पूजा की तैयारी में जुटे है. चारों तरफ छठ पूजा को लेकर तैयारी चल रही […]
मेदिनीनगर : पलामू के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत अनुष्ठान की तैयारी चल रही है. नहाय- खाय के साथ छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हुआ. इसके पूर्व से ही लोग छठ पूजा की तैयारी में जुटे है. चारों तरफ छठ पूजा को लेकर तैयारी चल रही है.
समाज के सभी वर्ग के लोग इस महापर्व में परोक्ष व अपरोक्ष रूप से सहभागी बन रहे है. कई लोग छठ पूजा को लेकर छठ घाट की सफाई एवं पहुंच मार्ग को साफ सुथरा करने में लगे हुए हैं. छठ घाट के पास कई संस्था के लोग प्रकाश, ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ-साथ छठव्रतियों की सुविधा के लिए अन्य तरह के उपाय कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




