किराये पर चल रहे 947 आंगनबाड़ी केंद्रों को शिफ्ट करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
किराये पर चल रहे 947 आंगनबाड़ी केंद्रों को शिफ्ट करने का निर्देश

समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. इसकी अध्यक्षता पलामू डीसी समीरा एस ने की. बैठक में समाज कल्याण विभाग के द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी. डीसी ने इस मामले में समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि जिले में 2629 आंगनबाड़ी केद्र संचालित है. जिसमें 947 आंगनबाड़ी केंद्र किराये के मकान में संचालित हो रहा है. डीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने को-लोकेशन के माध्यम से 119 आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी स्कूल भवन में शिफ्ट कराने का निर्देश दिया. डीसी ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा किया. इस दौरान इस योजना के लंबित आवेदनों को 20 मार्च तक प्राप्त कर राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बताया गया कि 184 आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण चल रहा है. डीसी ने परियोजनावार केंद्र भवन के निर्माण की स्थिति की जानकारी ली. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण,वर्षा जल संरक्षण एवं पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा किया. डीसी ने कार्यपालक अभियंता को इस माह के अंत तक लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतिकरण कार्य की समीक्षा की गयी. जिले के सभी 2629 आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका-सहायिका की उपलब्धता का समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया. इस माह के अंत तक सेविका-सहायिका के रिक्त पदों पर चयन करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola