चैनपुर के सेमरा में अवैध रूप से संचालित तीन ईंट भट्टा ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
चैनपुर के सेमरा में अवैध रूप से संचालित तीन ईंट भट्टा ध्वस्त

चैनपुर के सेमरा में अवैध रूप से संचालित तीन ईंट भट्टा ध्वस्त

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के सेमरा गांव में अवैध रूप से संचालित तीन ईंट भट्ठा को प्रशासन ने शुक्रवार को ध्वस्त किया. चैनपुर अंचलाधिकार प्रदीप कुमार दास ने बताया कि सेमरा गांव में संचालित तीन ईट भट्ठा मालिक शमीम अंसारी, फहीम हुसैन, जुबान अंसारी के द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्टा संचालित किया जा रहा था. रॉयल्टी भरने के लिए पूर्व में नोटिस भेजा गया है. कई माह बीत जाने के बावजूद भी संबंधित लोगों के द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. कुछ दिन पूर्व रिमाइंडर नोटिस भी लोगों को भेजा गया. इसके बाद भी किसी भी प्रकार की कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया. कानूनी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को तीन ईट भट्ठा में कार्रवाई करते हुए पाथे हुए लगभग एक लाखों ईंटों को जेसीबी मशीन से तहस-नहस कर बर्बाद किया गया है. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के बाद भी कागज प्रस्तुत नहीं किया गया, तो लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर चैनपुर थाना की पुलिस, अंचल के सीआइ चंद्रशेखर तिवारी मौजूद थै.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola