मारपीट मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
मारपीट मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

मारपीट मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन

उंटारी रोड. थाने के दरुआ नौकाडीह में शादी के दौरान मारपीट करने के आरोप में लड़की के पिता अशोक चौधरी ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार उनकी बेटी की बारात चैनपुर थाने के बहेरा खुर्द से रात एक बजे आयी थी. द्वार पूजा के बाद उनके समधि शिवपूजन चौधरी लड़की को चढ़ाने के लिए आभूषण व कपड़े अपनी गाड़ी से सामान निकाल रहे थे. तभी उसे लूटने के नियत से सात लोग आये और मारपीट करने लगे. विरोध करने पर कई लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जिसके बाद इसकी जानकारी थाना को व 112 पर काल कर पुलिस को दिया. जानकारी मिलते ही उंटारी पुलिस जैसे ही पहुंची. सभी लोग भाग गये. तब किसी तरह पुलिस की निगरानी में शादी संपन्न हुई. मारपीट का वीडियो भी घरवालों ने पुलिस को उपलब्ध करा दिया है. अभी भी उनको व उनके समधि को सभी आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. अशोक चौधरी के आवेदन पर पुलिस मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola