ePaper

Jharkhand : पलामू में बंदोबस्ती कार्यालय के पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Updated at : 11 Oct 2019 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : पलामू में बंदोबस्ती कार्यालय के पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची : झारखंड के पलामू जिला में रिश्वत ले रहे एक पेशकार को गिरफ्तार किया गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कर्मचारी को 2,500 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. शुक्रवार को एसीबी की गिरफ्त में आये इस पेशकार का नाम त्रिपुरारी प्रसाद है. इसे भी पढ़ें : झारखंड के किसानों को मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पलामू जिला में रिश्वत ले रहे एक पेशकार को गिरफ्तार किया गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कर्मचारी को 2,500 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. शुक्रवार को एसीबी की गिरफ्त में आये इस पेशकार का नाम त्रिपुरारी प्रसाद है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के किसानों को मुख्यमंत्री देंगे सौगात, 11 लाख लोगों के खाते में आयेंगे 452 करोड़ रुपये

त्रिपुरारी प्रसाद बंदोबस्ती कार्यालय में तैनात है. एक जमीन की बंदोबस्ती के मामले में उसने रिश्वत की मांग की थी. संबंधित व्यक्ति ने एसीबी में इसकी शिकायत कर दी. शुरुआती जांच में एसीबी ने शिकायत को सही पाया और बंदोबस्ती कार्यालय में तैनात पेशकार की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया.

इसे भी पढ़ें : पलामू : सेंट्रल जेल के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में लगी आग

शुक्रवार की सुबह पीड़ित व्यक्ति ने जैसे ही त्रिपुरारी प्रसाद को रिश्वत की रकम दी, सादे लिबास में पहले से वहां तैनात एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने उसे धर दबोचा. बंदोबस्ती कार्यालय के इस पेशकार को एसीबी की टीम डाल्टनगंज ले गयी है. वहां उससे आगे की पूछताछ की जायेगी.

इसे भी पढ़ लें

समय रहते माता-पिता और बच्चे की Genetic जांच हो जाये, तो कोई नहीं बनेगा ‘किन्नर’

जेनेटिक रोगों से निजात दिलायेगी जांच और जागरूकता, रांची में बोले अर्जुन मुंडा

रांची के रिम्स में जन्म के साथ ही शुरू हो जायेगा जन्मजात आनुवांशिक रोगों का इलाज

Jharkhand : रांची में एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट कंपोनेंट ‘UMMID’ की लांचिंग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola