जमीनी विवाद में गोली चलने से बुजुर्ग की स्थिति गंभीर, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन
जमीनी विवाद में गोली चलने से बुजुर्ग की स्थिति गंभीर, दूसरा घायल

छतरपुर थाना | Prabhat Khabar Network

पलामू के छतरपुर में जमीनी विवाद के चलते एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। घायल की स्थिति गंभीर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी घटना की जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुकदाग गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद के दौरान गोली चली. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सुबह करीब 9 बजे की है.

जानकारी के अनुसार हुटुकदाग गांव के विशंभर लोहरा (उम्र करीब 65 वर्ष) खेत में बीच छिड़काव का काम कर रहे थे, इसी बीच मथुरा लोहार खेत पर पहुंचे और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. आवेश में जाकर मथुरा लोहार ने विशंभर लोहरा को गोली मार दी. गोली लगने से घायल विशंभर लोहरा को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. घायल की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

पुलिस मौके पर पहुंची

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था. दोनों आपस में गोतिया है. जमीन बंटवारे को लेकर काफी वर्षों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली लगी है. जिसका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद में घटना घटी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola