बीटीएम व एटीम का परिणाम घोषित

मेदिनीनगर : आत्मा पलामू में बीटीएम व एटीएम के पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति से संबंधित अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन आत्मा पलामू व एनआइसी पलामू के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. बीटीएम के 14 पदों में से चार व एटीएम के 55 पदों में से 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. […]
मेदिनीनगर : आत्मा पलामू में बीटीएम व एटीएम के पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति से संबंधित अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन आत्मा पलामू व एनआइसी पलामू के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. बीटीएम के 14 पदों में से चार व एटीएम के 55 पदों में से 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.
यह जानकारी आत्मा के परियोजना निदेशक जुबैर अली ने दी. उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 10 दिनों के अंदर अपना सभी तरह का शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव, जाति, स्थानीय, सिविल सर्जन स्तर से चिकित्सा प्रमाण पत्र व विभिन्न आशयों का शपथ पत्र के साथ पलामू के आत्मा कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. निदेशक ने कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद योगदान स्वीकार नही किया जायेगा. सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र डाक से भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




