झोलाछाप ने किडनी और बच्चेदानी निकाली, केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2019 2:00 AM
चैनपुर (पलामू) : पलामू के चैनपुर स्थित चांदो पंचायत के अलगडीहा में अवैध रूप से चल रही एक क्लिनिक में छापामारी करने पहुंचे सिविल सर्जन जॉन एफ कैनेडी उस वक्त भौंचक रह गये, जब उन्हें पता चला कि यहां तीन मरीजों की जिंदगी के साथ झोलाछाप डॉक्टर ने खिलवाड़ किया है. मामले में चैनपुर में […]
चैनपुर (पलामू) : पलामू के चैनपुर स्थित चांदो पंचायत के अलगडीहा में अवैध रूप से चल रही एक क्लिनिक में छापामारी करने पहुंचे सिविल सर्जन जॉन एफ कैनेडी उस वक्त भौंचक रह गये, जब उन्हें पता चला कि यहां तीन मरीजों की जिंदगी के साथ झोलाछाप डॉक्टर ने खिलवाड़ किया है.
मामले में चैनपुर में केस दर्ज कराया गया है. यह क्लिनिक जितेंद्र मेहता की है. सीएस ने क्लिनिक सह खपरैल घर में जब छानबीन की, तो वहां सबसे पहले वहां भर्ती अवसाने गांव निवासी दुर्योधन राम को देखा. क्लिनिक में उसकी किडनी निकाल ली गयी थी. पास के ही बेड पर एक 27 वर्षीय युवती थी, जिसकी बच्चेदानी निकाल ली गयी थी. वहीं एक और मरीज को भर्ती पाया गया, जिसका पथरी का अॉपरेशन हुआ था. सीएस के आदेश पर तुरंत तीनों मरीजों को वहां से हटा कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










